What Are The Benefits Of Cable Squat, How Does It Work ? in hindi, केबल स्क्वाट के क्या फायदे हैं, यह कैसे काम करता है? हिंदी में
केबल स्क्वाट व्यायाम ( cable squat exercise )को कंपाउंड एक्सरसाइज या मिलाजुले व्यायाम के रूप में जाना जाता है। केबल स्क्वाट मशीन व्यायाम के लिए काम में लेते समय अधिक आराम प्रदान करती है और इसे आप के फार्म को बेहतर बनाने के लिए सबसे अच्छे उपकरणों में से एक माना जाता है।
केबल स्क्वाट व्यायाम आंतरिक शरीर की कोर ताकत को बढता है। केबल स्क्वाड मशीन आजकल चलन में है क्योंकि यह वजन को खींचने और धकेलने के भार को हल्का करती है।
केबल स्क्वाट एक्सरसाइज़ न केवल पैरों और ग्लूट्स के व्यायाम के लिए है बल्कि इसका उपयोग सीने, एब्स और ट्राइसेप्स के व्यायाम के लिए भी किया जाता है।
केबल स्क्वाट व्यायाम से शरीर के विभिन्न हिस्सों का व्यायाम होता है; जैसे:-
1 Gluteus
4 Hip Flexors
5 Calves
6 Biceps
7 Abs
8 Lats
केबल स्क्वाट एक्सरसाइज़ करने का तरीका
केबल स्क्वाट एक्सरसाइज आपके ग्लूट्स, पैरों, स्वैड्स और हैमस्ट्रिंग पर काम करने में मदद करती है। उक्त उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए इन दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।
1:- मशीन के केबल के नीचले भाग में एक नेरो हैंडल या सीधी पट्टी को लगाना होगा।
2:- अपनी भुजाओं को फैलाकर केबल को बाहर की तरफ खींचे ।
3:- अपने शरीर को सही मुद्रा में रखें अपने कूल्हों को पीछे की तरफ पुश करें
4:- अपना वजन एडियो पर ले और अपने घुटनों को मोड़कर नीचे आएं।
5:- नीचे आते समय जब आपकी जांघे जमीन के समांतर हो जाए तो एक दो सेकेंड के लिए रुक जाए।
6:- अब आप धीरे-धीरे वापस सीधे खड़े हो जाएं।
विशेषज्ञ इस क्रिया को अधिकतम एक बार में 15 बार दोहराने के लिए कहते हैं।
केबल स्क्वाट व्यायाम के फायदे | Benefits of cable squat exercise
1:- केबल स्क्वाट से फैट बर्न होता है
केबल स्क्वाट एक्सरसाइज को फैट बर्नर कहा जा सकता है क्योंकि इसके कारण आप तेजी से अपने शरीर की चर्बी को कम कर सकते हैं।
इसे करने से न केवल हिप्स और हाथों की बल्कि कमर और पेट की चर्बी भी तेजी से कम होती है। हालांकि केबल स्क्वाट का मुख्य उद्देश्य आप के अंगों को शक्ति प्रदान करना है लेकिन अभ्यास की पुनरावृति कैलोरी जलाने में मदद करती है जो आप के वजन को कम करने में सहायक है।
2:- मजबूत और स्मूथ मूवमेंट के लिए केबल स्क्वाट
सही से चलने के लिए पैरों का मजबूत होना आवश्यक है। और मजबूत पैरो को पाने के लिए केबल स्क्वाट व्यायाम से बेहतर कुछ नहीं। केबल स्क्वाट व्यायाम न केवल मजबूत पैर प्राप्त करने में सहायक है बल्कि वह आपके पेट और पीठ को भी ताकत प्रदान करती है।
3:- नितंबो को मजबूत बनाने में सहायक केबल स्क्वाट
केबल स्क्वाट पैर और कूल्हों के साथ-साथ नितंबों को भी मजबूती प्रदान करता है।
इस व्यायाम के अभ्यास से आपके नितंबों की मांसपेशियां मजबूत बनती है।
4:- पीठ की मजबूती के लिए केवल स्क्वाड
केबल स्क्वाट से आप की ऊपरी और निचले हिस्से की पीठ का व्यायाम हो जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसकी मदद से आप का पोश्चर बेहतर बना रहता है।
यह व्यायाम आपकी पीठ की मांसपेशियों को शक्ति प्रदान करता है जिससे आपको बेहतर पोश्चर मिलता है।
5:- चोटों को रोकने में मदद करता है केबल स्क्वाट
केबल स्क्वाट व्यायाम का मुख्य उद्देश्य मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने का है और इस तरह से कमजोर मांसपेशियों के कारण लगने वाली चोटों में कमी आती है।
इसलिए जो नियमित रूप से केबल स्क्वाट व्यायाम का अभ्यास करता है उसे चोट लगने की कम संभावना रहती है।
30 डे केबल स्क्वाट चैलेंज
30 दिनों का केबल स्क्वाट चैलेंज दुनिया भर के कई देशों में 30 डे केबल स्क्वाट चैलेंज नामक एक चुनौती लोकप्रिय हो रही है। यह चुनौती एक ऐसा कार्यक्रम है जो 30 दिनों में यह सुनिश्चित करता है कि आपके पैर और नितंब टोंड हो जाए। अगर आप केबल स्क्वाट व्यायाम को 30 दिनों तक रोज एक विशिष्ट संख्या में करते हैं।
उदाहरण के लिए इस चैलेंज में पहले दिन 30 स्क्वाट करते हैं फिर प्रत्येक दिन संख्या बढ़ाते हैं अर्थात दूसरे दिन 40 स्क्वाट तीसरे दिन 50 स्क्वाट और इसी तरह जब तक आप 30 दिनों में 250 स्क्वाट तक नहीं पहुंच जाते हैं।
सावधानियां
1:- अपने शरीर को नीचे लाने के बाद जब आप अपने मूल स्थिति में आते हैं तो आपको अपने हाथों को सीधा रखना चाहिए। आपको पैरों की ताकत का उपयोग करना चाहिए। आपको पैरों की ताकत का उपयोग करके वजन को उठाना चाहिए
2:- आपको यह व्यायाम करते समय अपनी पीठ को सीधा रखना चाहिए और साथ ही अपनी गर्दन और कंधों को पीछे रखना चाहिए।
3:-अगर आप केवल स्क्वाट व्यायाम की शुरूआत ही कर रहे हैं तो पहले कम वजन से शुरू करना चाहिए।
आपको कम से कम दो सप्ताह हल्का केबल स्क्वाट करना चाहिए।
4:- आपके अपने कूल्हों को जब तक नीचे करना होगा जब तक आपका शरीर 90 डिग्री नहीं बना लेता। केबल स्क्वाट के सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए इस व्यायाम में बताई गई गतिविधि की पूरी श्रृंखला करनी चाहिए।
5:- किसी भी केबल स्क्वाट के अभ्यास से पहले आपको अपने शरीर को वार्मअप करना चाहिए।
6:- यह व्यायाम करते समय आपके घुटने आपके पैरों की उंगलियों से आगे नहीं जाना चाहिए।
उपसंहार
केबल स्क्वाट व्यायाम मूलरूप से एक ऐसा व्यायाम है जो विशेषकर कूल्हों और पैरों की मजबूती के लिए लाभदायक होता है।
केबल स्क्वाट व्यायाम, व्यायाम की शुरूआत करने वाले लोगों के लिए सबसे सरल और प्रभावी व्यायाम है ।
केबल स्क्वाट व्यायाम उन अभ्यासों में से एक है जिनका अन्य व्यायामों की तुलना मे बहुत सारे लाभ है।
नोट- व्यायाम की शुरूआत करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना चाहिए ।
यह भी पढें
1 टिप्पणियाँ
Beautiful fact
जवाब देंहटाएं